फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, खूब चले ईंट, पत्थर, फावड़े और चापड़, 20 घायल

Fri, 14 Oct 2022 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow: इटौंजा के असनहा गांव में बुधवार रात को डीजे पर डांस करने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। देर रात तक दोनों पक्षों में ईट-पत्थर फेंके गए। फावड़े व चापड़ से वार किए गए। दोनों पक्ष से 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटौंजा के असनहा गांव में बुधवार रात को डीजे पर डांस करने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। देर रात तक दोनों पक्षों में ईट-पत्थर फेंके गए। फावड़े व चापड़ से वार किए गए। दोनों पक्ष से 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर इटौंजा रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर के मुताबिक, बुधवार को असनहा के कौशल कुमार रैदास के पौत्र आशीष व पौत्री सारिका का मुंडन संस्कार था। परिवार व रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। उनके घर के सामने रहने वाले रत्नेश, शिवकुमार बबलू, धनीराम और अंकित कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रविदास मंदिर पर भंडारा कर रहे थे। कौशल का आरोप है कि दूसरे पक्ष से अंकित, बबलू, मोहित और रिंकू आकर डीजे पर डांस करने लगे। विरोध पर गालीगलौज के साथ महिलाओं से अभद्रता की। इसके बाद हमला बोल दिया। 

शोर सुनकर अंकित पक्ष से अन्य लोग भी आ गए। उनके हाथ में लाठी-डंडे, चापड़ और फावड़े थे। हमले में कौशल के पक्ष के कई लोग घायल हो गए। बचाव में कौशल के रिश्तेदारों व परिवारीजनों ने पथराव किया। दोनों पक्षों में काफी देर तक खूनी संघर्ष चलता रहा। इसमें एक पक्ष से कौशल, प्रेमा, शर्मा, मानसी, रजनी, शैलेंद्र, मोनिका, हरदेई, राजकुमार और 11 साल के प्रांशु समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शिवरानी, गोल्डी, आकांक्षा, राजरानी, रोली, शिवकुमार व शानू घायल हो गए। 
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से दिनेश व रजनी को ट्रॉमा रेफर कर बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई। कौशल का आरोप है कि घायलों को घर के अंदर ले जाने पर आरोपियों ने पथराव किया था। इसमें ही दिनेश व रजनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

दूसरे पक्ष से शिवकुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को लेकर बुधवार को सभी के सहयोग से भंडारे का कार्यक्रम था। इसमें मैकूलाल, प्यारेलाल, सुंदरलाल, दिनेश, कौशल और उनकी पत्नी, सरवन, दिनेश की पत्नी और गया प्रसाद ने सरिया व बेलचा और बांका से हमला कर दिया। इसमें शिवकुमार को गंभीर चोटें आई हैं।

मामला तूल पकड़ने लगा तो लिखी रिपोर्ट 
आरोप है कि घटना में पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहले तो पीड़ित पक्ष पर सुलह के लिए दबाव बनाया। बात नहीं बनी और मामला तूल पकड़ने लगा तो दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ नबीना शुक्ला ने बताया कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें