लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की देखरेख में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप सात और आठ मई को प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 30 अप्रैल को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह सात बजे से आयोजित किए जाएंगे। लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल में वे एथलीट भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 22 मई 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो।