सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर लगाने वाले आशुतोष सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर सपा नेता आशुतोष सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजभर को पलटूराम बताने वाले पोस्टर लगवाए थे। बताया जाता है कि यह पोस्टर सोमवार की रात लगवाया गया था। इसे रातों रात हटवा भी दिया गया था।