फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : 7.50 करोड़ से बदलेगी नर्सिंग कॉलेजों की सूरत, उपकरण व फर्नीचर खरीदने के लिए बजट जारी

Fri, 04 Nov 2022 11:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई होगी। जिन जिलों में नर्सिंग की पढ़ाई पहले से हो रही है, उनकी दशा सुधारने के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खोले गए नर्सिंग कॉलेजों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपकरण व फर्नीचर के लिए 7.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सात नर्सिंग कॉलेजों के लिए 9.84  करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसमें से 7.50 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है।

 

इससे राजकीय नर्सिंग कॉलेज कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज और कन्नौज में उपकरण व फर्नीचर खरीदे जाएंगे। उपकरणों को खरीदने के लिए स्पेशीफिकेशन डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. दीपक मालवीय ने तैयार किया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई होगी। जिन जिलों में नर्सिंग की पढ़ाई पहले से हो रही है, उनकी दशा सुधारने के कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें