फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: शादीशुदा विक्रम पर परिवार छोड़ने का दबाव बना रहा था पीड़ित युवक, जांच में सामने आया सनसनीखेज सच

Tue, 31 Jan 2023 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के एसिड अटैक मामले की जांच में सामने आया कि विजय वर्मा (काल्पनिक नाम) और आरोपी विक्रम की दोस्ती 2016 में फेसबुक के जरिए हुई थी। एक साल बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया था। पुलिस का दावा है कि विजय, विक्रम पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। विक्रम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, इसलिए वह विजय की बात पर राजी नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर के विराम खंड-3 इलाके में शनिवार रात मां-बेटे पर हुए एसिड अटैक मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित युवक के दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिलवाया था। दरअसल, पीड़ित युवक और साजिशकर्ता के बीच समलैंगिक संबंध थे। संबंध तोड़ने से आरोपी नाराज हो गया था। इसलिए आरोपी ने दोस्त से बदला लेने के लिए यह साजिश रची। 

दरअसल, विराम खंड-3 निवासी विजय वर्मा (काल्पनिक नाम) के घर पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे दो युवक पहुंचे थे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने एसिड उड़ेल दिया था। इससे विजय व उनकी मां संगीता (काल्पनिक नाम) गंभीर रूप से झुलस गई थीं। मां-बेटे का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि विजय वर्मा (काल्पनिक नाम) और आरोपी विक्रम की दोस्ती 2016 में फेसबुक के जरिए हुई थी। एक साल बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया था। पुलिस का दावा है कि विजय, विक्रम पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। विक्रम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, इसलिए वह विजय की बात पर राजी नहीं हो रहा था। इससे विजय ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। उसके इस रवैये से विक्रम खुन्नस में था।

2018 में परिवार को पता चला था
एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि विक्रम के परिवार वालों को 2018 में इस बारे में जानकारी हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने आईवीएफ की मदद से दो बच्चे भी करवाए ताकि विजय से उसकी दूरी बढ़े। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। विजय व विक्रम के संबंध बने रहे। वह मिलते रहे। यहां तक कि विजय के घर भी वह आ चुका है। इसलिए वारदात की साजिश उसने रची और एसिड अपने साथी व ममेरे भाई मोहित कुमार से डलवाया। मोहित लूट के मामले में हरियाणा में जेल जा चुका है।

 
विज्ञापन

चेहरा खराब करना ही था मकसद
पूछताछ में विक्रम ने बताया कि वह विजय को पसंद करता था। जब विजय ने उससे बातचीत बंद कर दी तो वह परेशान रहने लगा। काफी प्रयास करने के बाद भी विजय नहीं माना। तब उसने ठाना कि वह इस रवैये का बदला लेगा। कुछ क्राइम सीरीज देखकर उसके मन में एसिड अटैक का ख्याल आया। इसके बाद उसने साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलाया। विक्रम ने कहा कि विजय का चेहरा खराब करना मकसद था, वही किया। हालांकि, उसकी मां को नुकसान पहुंचाना नहीं था, लेकिन वह बीच में आ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें