आधार कार्ड पर लिखा बच्ची का नाम
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद बदायूं के रायपुर गांव की आरती को प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश मिला। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक खबर वारयल हुई थी कि बदायूं की बिल्सी तहसील के रायपुर गांव निवासी दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला कराने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर गए थे। लेकिन वहां शिक्षिका ने आरती को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। शासन की ओर से की गई पड़ताल में सामने आया कि आरती के आधार कार्ड में नाम के आगे मधु का पांचवां बच्चा लिखा था। इसके चलते उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा सका। शिक्षिका ने दिनेश को आरती का आधार कार्ड दुरुस्त करने को कहा था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर उन्होंने तुरंत विभाग को आरती को स्कूल में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद आरती को स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश मिला।