फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : डेंगू के 39 और मरीज मिले, मलेरिया के भी तीन मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डेंगू के मामलों में शनिवार को फिर तेजी देखने को मिली है। पिछले सात दिनों में 30 से कम नए मरीज ही रिपोर्ट हो रहे थे, लेकिन शनिवार को आंकड़ा बढ़कर 39 तक जा पहुंचा। अलीगंज, चंदरनगर, इंदिरानगर व एनके रोड इलाके में 21 मरीज पाए गए, जोकि कुल मरीजों का 54 फीसदी है। वहीं, मलेरिया के भी तीन नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन




पिछले एक सप्ताह से डेंगू के मामले बढ़े हैं। 22 सितंबर को 21 नए मरीज पाए गए थे। इसके पहले रोजाना तीन-चार मरीज ही रिपोर्ट हो रहे थे। 27 सितंबर तक आंकड़ा 30 के अंदर ही रहा। पिछले पांच दिनों की बात करें तो डेंगू के 145 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू से पीड़ित छात्र समेत दो लोगों की जान जा चुकी है। निजी व सरकारी ब्लड बैंकों में 40 फीसदी तक प्लेटलेट्स की मांग बढ़ चुकी है। निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती होकर कई मरीज इलाज करवा रहे हैं।

अलीगंज में सबसे ज्यादा 6 मरीज पाए गए



सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि अलीगंज इलाके में डेंगू के सबसे अधिक मामले मिले हैं। यहां बुखार के 6 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। चंदरनगर, इंदिरानगर व एनके रोड इलाके में 5-5, सरोजनीनगर में चार, सिल्वर जुबली, टूडियागंज व चिनहट में 3-3, रेडक्रॉस व ऐशबाग इलाके में 2-2 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। बीकेटी इलाके में भी डेंगू का एक मरीज मिला है।
विज्ञापन




यहां मिले मलेरिया के मरीज

अलीगंज, बीकेटी और चंदरनगर में बुखार से पीड़ित एक-एक मरीज में शनिवार को मलेरिया की पुष्टि हुई। जनवरी से अब तक डेंगू के 429 और मलेरिया के 408 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।



मच्छरों के पनपने के लिए घर में मिला माकूल माहौल, छह को नोटिस



सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को विभिन्न इलाकों के 1160 घरों एवं आसपास के इलाकों में सर्वे किया। टीम ने छह घरों में मच्छरों के पनपने के लिए माकूल माहौल पाया। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया।
विज्ञापन




कब-कब कितने मरीज मिले



तारीख डेंगू मलेरिया



24 सितंबर 25 6

25 सितंबर 26 7

26 सितंबर 28 8

27 सितंबर 27 4

28 सितंबर 39 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें