लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संबंद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को अब पीएचडी शोध निर्देशन का अधिकार और शिक्षकों के पाल्यों को पीएचडी प्रवेश में पांच फीसदी आरक्षण के विवि के फैसले पर आभार जताया। लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय, महामंत्री प्रो. अंशु केडिया व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इन फैसलों से शिक्षकों के अकादमिक हितों को मजबूती मिलेगी।