लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अब बिना सीट बेल्ट और हेलमट लगाए शिक्षकों, कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शासन के निर्देश के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने शनिवार को इसका आदेश जारी कर दिया। सभी संकायध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया कि वह दोपहिया वाहन पर कार्यालय आते समय हेलमेट और चारपहिया वाहनों में आते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं। आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भी भेजी जाएगी।