फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए एलयू के शिक्षक पहुंचे पुनर्वास विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्वारंटीन किए गए लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. सोमेश शुक्ला सोमवार को किसी काम के सिलसिले में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि गए थे। मंगलवार को जब उनके क्वारंटीन होने की सूचना पुनर्वास विवि के अधिकारियों को हुई तो अफरातफरी मच गई। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय, उप कुलसचिव डॉ. एके सिंह और दो कर्मचारियों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन (होम क्वारंटीन) कर लिया है। मालूम हो कि लखनऊ विवि में दो शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए या दूसरे से तीसरे के संपर्क में आए छह शिक्षकों को सेल्फ क्वारंटीन किया गया है। लेकिन प्रो. सोमेश शुक्ला किसी कार्य से सोमवार को राष्ट्रीय पुनर्वास विवि गए और करीब दो घंटे रहे। मंगलवार को जब प्रो. शुक्ला को क्वारंटीन करने की सूचना पुनर्वास विवि के अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रो. शुक्ला किसी काम से रजिस्ट्रार कार्यालय आए थे। इस दौरान मैं किसी जरूरी काम से कहीं और गया था। इस दौरान प्रो. शुक्ला कार्यालय में आए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय, उप कुलसचिव डॉ. एके सिंह व दो कर्मचारियों से थोड़ी देर के लिए मिले थे। इसे देखते हुए उक्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रो. शुक्ला की रिपोर्ट आने तक खुद को होम क्वारंटीन करने को कहा गया है। अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत आती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को कार्यालय बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। वहीं, लविवि के डीन कॉमर्स प्रो. सोमेश शुक्ला ने इस बारे में स्पष्ट किया कि वे मधुरिमा लाल के सीधे संपर्क में नहीं आए हैं। इसके बारे में उन्होंने विवि प्रशासन को भी सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें