लविवि: बीए, एमए और एमएससी के सेमेस्टर परिणाम जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय के छात्रों का बीए, एमए और एमएससी का सेमेस्टर परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीए नॉन एनईपी पहले, दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया है। बीएससी नॉन एनईपी चौथे व छठे और बीएससी होम सांइस चौथे सेमेस्टर का परिणाम जारी हुआ है। एमएससी फिजिक्स दूसरे व एमए दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित हुआ है। छात्र www.lkouniv.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।