लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 की काउंसिलिंग के क्रम में 14 पाठ्यक्रमों के सीटों के लिए दूसरी आवंटन सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, जुलोजी, मैथ्स, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलाॅजी, स्टैटिस्टिक, जिओग्राफी, एमकाॅम- अप्लाइड इकोनाॅमिक्स, एमए साइकोलाॅजी के अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों की दूसरी आवंटित सूची देख कर सीटें सुनिश्चित करने को 22 अगस्त तक फीस जरुर जमा कर दें।