लखनऊ।लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीवीए या बीएफए पाठ्यक्रम का पहला सीट आवंटन मंगलवार को जारी हुआ। जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी के जरिए देख सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन शुल्क अभ्यर्थी 17 अगस्त तक जमा कर सकेंगे।