लविवि : आठ कोर्स के सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को आठ कोर्स के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमपीएच, एमकॅाम इन अप्लायड इकोनामिक्स, बीएससी होम साइंस, त्रिवर्षीय एलएलबी, एमएससी मैथ, एमएससी न्यूट्रीशन और एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का विस्तृत परीक्षाफल www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।