लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बृहस्पतिवार को प्रो. अजय कुमार आर्या को इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोकार्बन एंड जियोरिसोर्सेज में जिओलॉजी विभाग का निदेशक नियुक्त किया। लखनऊ विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डाॅ. भावना मिश्रा ने बताया कि प्रो. अजय कुमार का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।