लविवि: कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने उर्दू विभाग में सेमिनार हॉल का किया लोकार्पण
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में शुक्रवार को उच्चीकृत प्रोफेसर मसूद हसन रिज्वी सेमिनार हाॅल का लोकार्पण कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने किया। विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन, प्रो. संगीता साहू, कार्य अधीक्षक निर्माण विभाग प्रो. डी के सिंह, कोऑर्डिनेटर उर्दू विभाग डॉ. फाजिल अहसन हाशमी, प्रो. अब्बास रजा नय्यर, डॉ. जान निसार आलम, डॉ. प्रवीश प्रकाश, लूटा अध्यक्ष प्रो. अनित्य गौरव, फारसी विभाग के हेड डॉ. गुलाम नबी अहमद अधिष्ठाता प्रवेश प्रो. पंकज माथुर आदि माैजूद रहे।