फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि ने रोका आइसा का सम्मेलन, विरोध में प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
लखनऊ। अनुमति के बाद भी लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संगठन आइसा का सम्मेलन शुक्रवार को रोक दिया। यह सम्मेलन लोक प्रशासन विभाग में होना था। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा और पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय को संबोधित करना था। प्रशासन ने इनकी उपस्थिति को कानून-व्यवस्था का मुद्दा बताया। आइसा ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया और गेट नंबर एक पर खुला सत्र आयोजित किया। छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। छात्रों ने प्रशासनिक दमन के खिलाफ नारे लगाए। पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय ने कहा, जब विश्वविद्यालय छात्र नेताओं को लॉ एंड ऑर्डर का खतरा बताने लगते हैं तो यह सिर्फ प्रशासनिक अतिरेक नहीं, बल्कि राजनीतिक नियंत्रण का सवाल बन जाता है। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने भी प्रशासन की कार्रवाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और यूजीसी के बदलते नियमों का सीधा परिणाम बताया।

गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें