लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश सत्र 2025-26 के तहत बुधवार को कुल छह पाठ्यक्रमों एमए- हिंदी, सोशियालाॅजी, साइकोलाॅजी, एमकाॅम- अप्लाइड इकोनाॅमिक्स, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, मास्टर ऑफ हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों की पहली आवंटन सूची जारी कर दी गई। प्रवेश समन्वयक प्रो.अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर आवंटन सूची देख कर सीट कन्फर्म करने के लिए 17 अगस्त तक फीस जरूर जमा कर दें।