लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 की काउंसिलिंग के क्रम में बीपीएड/एमपीएड, एमवीए और एमएफए की सीटों के लिए पहली आवंटन सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि अभ्यर्थी आवंटित सूची देख कर, सीटें सुनिश्चित करने को 28 अगस्त तक फीस जरुर जमा कर दें।