फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार अब लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली और हरदोई तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी सहमति दे दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार कुछ वर्ष पहले तक केवल छह किमी की परिधि में था। इसके बाद उसे बढ़ाकर पूरे लखनऊ जिले तक किया गया। वहीं, विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में इसका क्षेत्राधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग ने दिया था। इस पर मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी का क्षेत्राधिकार सीमावर्ती चार जिलों तक करने की सहमति दे दी है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस फैसले से लखनऊ विवि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकार चाहती है कि शताब्दी वर्ष में विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें