लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंतर्गत मंगलवार को सात पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया विद्यार्थी वेबसाइट पर सभी विषयों का विस्तृत परीक्षाफल देख सकते हैं। जिन कोर्स का परिणाम जारी किया गया है, उसमें बीसीए, बीवॉक, बीबीए व बीबीए आईबी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।