फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: दस्तावेज सत्यापन 29 व 30 को

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर जारी हो चुका है, उन्हें निर्धारित तिथि पर संबंधित विभाग में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, फीस रसीद, मूल प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र और इनकी स्वहस्ताक्षरित प्रतियां लानी होंगी। दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांच 29 व 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से संबंधित विभागों में होगी। यह प्रक्रिया बीबीए, बीबीए (टूरिज्म), बीसीए, बीसीए (एआई, साइबर सिक्योरिटी एवं आईओटी), डी.फार्मा, बीवोक (रिन्यूएबल एनर्जी) व पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें