लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अब आधिकारिक तौर पर आईआईटी मद्रास की ओर से संचालित स्वयं-एनपीटीईएल का लोकल चैप्टर बन गया है। इसके जरिये विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वयं-एनपीटीईएल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम और कौशल आधारित प्रशिक्षण का लाभ मिल सकेगा। विवि ने शिक्षा विभाग की डॉ. किरन लता डंगवाल को स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के लिए ‘सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट’ नियुक्त किया है। वह एनपीटीईएल और विश्वविद्यालय के बीच समन्वय और संवाद की जिम्मेदारी निभाएंगी।