फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः छात्रावास आवंटन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित

Sun, 29 Jun 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लविविः छात्रावास आवंटन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रावास आवंटन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुमोदन के बाद कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा इसका आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके शर्मा को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। इसमें चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, अपर कुलानुशासक प्रो. ओपी शुक्ला, डॉ. आरपी यादव और डॉ. भारती राय शामिल हैं। लविवि में छात्रों के आवास के लिए कुल 18 छात्रावास हैं। इसमें नौ पुरुष और नौ महिला छात्रावास हैं। इसमें हर साल तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को आवास की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें