लविविः दीक्षांत समारोह के लिए बनीं 17 समितियां
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 10 सितंबर को होने वाले 68वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने 17 समितियों का गठन किया है। इस संबंध में कुलसचिव की ओर से पत्र जारी किया गया है। कुलपति के निर्देश पर गठित होने वाली समितियों में आयोजन समिति, पांडाल समिति, मंच सज्जा समिति, पदक पुरस्कार एवं उपाधि समिति, परिधान समिति, मुद्रण समिति, सांस्कृतिकी समिति, स्वागत समिति, छात्र आमंत्रण समिति, वालंटियर समिति, अनुशासनात्मक समिति, परिसर साज सज्जा समिति, कार्यक्रम संचालन समिति, शोभायात्रा समिति, महाविद्यालय समन्वय समिति, स्वाअल्पाहार समिति और तकनीकी समिति शामिल हैं।