लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मुकाबलों का फैसला हुआ। पहले मुकाबले में एपीएस अकादमी टीम के निर्धारित समय पर मैदान में उपस्थित न हो पाने के कारण एलपीएस वृंदावन सेक्टर-9 को वॉकओवर के जरिए जीत दी गई। दूसरे मुकाबले में लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब एवं चौहान क्रिकेट क्लब आमने-सामने रहे। चौहान क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आज के तीसरे मुकाबले में एमके-11 क्रिकेट क्लब एवं नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके-11 क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 99 रन बनाकर 100 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब की टीम 70 रन पर लुढ़क गई।