फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग

Tue, 16 Jul 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में नाराजगी और विवाद होने के बाद प्रेमी युगल ने भदोखर के भांव पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। इस घटना से सनसनी फैल गई। नहर पुल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस की टीम दोनों की तलाश करा रही है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरपारा निवासी संतोष का विवाह 2008 में बाबा का पुरवा निवासी संगीता (35) के साथ हुआ था। पति संतोष के मुताबिक संगीता का प्रेम प्रसंग उसके मौसरे भाई खानपुर निवासी अमन (25) के साथ चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों में खासी नाराजगी थी। पत्नी-पत्नी के बीच भी विवाद होता था।
संतोष के मुताबिक पिछले कई दिनों से संगीता अपने मायके बाबा का पुरवा में दो बच्चों के साथ रह रही थी। सोमवार को पति उसे लेने ससुराल आया था। दोपहर में संगीता और अमन ने भांव पुल से शारदा नगर में छलांग लगा दी। मौके पर एकत्र भीड़ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन पता नहीं लग सका है। इस समय नहर में पानी भरा हुआ है, जिस कारण खोजबीन में भी दिक्कत आ रही है। स्थानीय गोताखोरों को इसके लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शारदा नहर पुल से दोनों कूदे हैं। खोजबीन की जा रही है। दोनों का पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें