फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली संसदीय सीट पर भी खिलेगा कमल : खन्ना

Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़ सभी पार्टियां किनारे लग जाएंगी। सभी किनारे लग जाएंगे। संसद में दूसरे नंबर का बहुत बड़ा अंतर होगा। मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। रायबरेली संसदीय सीट पर भी कमल खिलेगा। चुनाव में इस बार एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री ने रविवार को सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत मार्केट में सुंदरकांड के बाद फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अमेठी लोकसभा की सीट चट्टान को बालू का ढेर बनाया गया, उसी प्रकार कार्यकर्ताओं की ताकत से इस बार रायबरेली की सीट को बालू का ढेर कर दिया जाएगा।
उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार रायबरेली बीजेपी के सांसद को संसद भवन में भेज कर जिले के विकास में सहयोग करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कार्यकर्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार कमल रायबरेली में खिलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, सलोन के विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राजाराम त्यागी, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करके जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें