लखनऊ। एलडीए की देवपुर पारा स्थित अटलनगर आवासीय योजना के वन बीएचके के 1665 फ्लैटों का बृहस्पतिवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुई लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी ड्राॅ की पर्चियां निकलवाई गईं। अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। अब शुक्रवार को टू बीएचके के 664 फ्लैटों की लॉटरी होगी।