लखनऊ। आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना के सेक्टर सात में 128 वर्गमीटर के 72 प्लॉटों की लॉटरी मंगलवार को निकाली गई। जिन लोगों की लॉटरी निकली है, उनके आवंटन पत्र होली के बाद जारी किए जाएंगे। आवास विकास परिषद के इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि लॉटरी की जानकारी आवदेक बेवसाइट upavp.in पर ले सकते हैं।