लखनऊ। हौसलों की उड़ान संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अवध कॉलिजिएट के छात्र अक्षत सिंह ने इसे साबित कर दिया है। पिता के असामयिक निधन और दादा को खोने के बाद आर्थिक तंगी ने उनकी पढ़ाई में बाधा डाली। यहां तक कि फीस जमा करना मुश्किल हो गया। ऐसे समय में विद्यालय प्रबंधन ने सहयोग कर मनोबल बढ़ाया। अक्षत ने भी कठिन हालात में मेहनत जारी रखी और सीबीएसई 10वीं में 83.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने सफलता का श्रेय शिक्षकों और विद्यालय को दिया।