महाकाल मंदिर में भोलेनाथ का हनुमत श्रृंगार। स्रोत : मंदिर समिति
राजेंद्रनगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में सावन के पहले मंगलवार को भगवान भोलेनाथ का हनुमत शृंगार किया गया। शिवलिंग पर बजरंग बली का रूप उकेरा गया और फूलों से उन्हें सजाया गया। मंदिर के आचार्य अतुल मिश्र ने बताया कि विधि-विधान से भगवान की आरती की गई और उन्हें भोग लगाकर प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। इस दौरान शाम को महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।