फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : पीएम मोदी और सीएम योगी आज गजरौला में गरजेंगे, दूसरे-तीसरे चरण के लिए करेंगे प्रचार

Fri, 19 Apr 2024 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी लोकसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी अगले चार दिनों तक यूपी को मथेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार को जहां मतदान की गहमागहमी रहेगी, वहीं दूसरे चरण से संबंधित अमरोहा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की धूम रहेगी। इस दिन अमरोहा के गजरौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा करके माहौल को गरमाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार से लगातार चार दिनों तक यानि 22 अप्रैल तक पीएम मोदी यूपी को मथेंगे। वह अब दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले मतदान वाले छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

पीएम इसकी शुरुआत गजरौला में जनसभा से करने जा रहे हैं। वहीं पीएम की सभा के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद और गाजियाबाद में आयोजित कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें