फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : चौथे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 13 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान

Sat, 11 May 2024 05:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए 13 मई को मतदान होगा। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में कुल 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। इन लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा।

विज्ञापन


प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी पर प्रतिबंध रहेगा। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में कुल 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान खत्म होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि राजनीतिक दलों के सभी बाहरी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित न रहें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगाई गई है। चौथे चरण में शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोइ (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) लोकसभा सीटें आती हैं। इनमें आठ सीटें सामान्य श्रेणी और पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें