फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी, बोले- ये सत्य की एक और जीत है

Fri, 10 May 2024 03:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सत्य की एक और जीत करार दिया है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : SamajwadiParty@YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉड्रिंग के मामले की जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर खुशी जताई है और इसे सत्य की एक और जीत कहा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बीच केजरीवाल को जमानत मिलने की घटना इंडिया गठबंधन के लिए उत्साह बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है।

‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है। 

एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें! 



बता दें चौथे चरण का मतदान 13 मई व पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा। छठे चरण का मतदान 25 और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

केजरीवाल को एक जून तक के लिए जमानत दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें