फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पर लगे प्रतिबंध की मियाद पूरी, आज संभल, फिरोजाबाद, इटावा व मिश्रिख में करेंगे सभाएं

Fri, 19 Apr 2019 07:57 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

चुनाव आयोग की तरफ से लगाई गई पाबंदी की मियाद पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से फिर ताबड़तोड़ चुनाव अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह संभल, फिरोजाबाद, इटावा और मिश्रिख संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

योगी सुबह 11.30 बजे संभल के असमौली में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे फिरोजाबाद में पार्टी प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादौन के लिए और दोपहर दो बजे इटावा में रामशंकर कठेरिया और दोपहर तीन बजे हरदोई के मिश्रिख में अशोक रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें, चुनाव आयोग ने योगी पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई थी, यह अवधि शुक्रवार सवेरे 6 बजे खत्म हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें