प्रचार वाहन को रवाना करते जिला न्यायाधीश मलखान सिंह।
लखनऊ। 14 मार्च को लोक अदालत लगेगी, जिसके प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला न्यायाधीश मलखान सिंह ने जिला न्यायालय परिसर से विधिक सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराया गया है। वाहन सभी तहसीलों, ब्लाॅकों समेत दूर दराज के इलाकों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा। वाहन राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 का प्रचार भी करेगा।