माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी कोरोना की जांच की जाएगी । इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। राजधानी में कोरोना जांच शुरू करने वाला लोहिया संस्थान तीसरा सरकारी संस्थान होगा। अभी केजीएमयू, एसजीपीजीआई में ही जांच की सुविधा है। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि हॉस्पिटल ब्लॉक में पैथोलॉजी विभाग के चार कमरे लिए जा रहे हैं। इसमें बाॅयोसेफ्टी के इंतजाम होंगे। एक पीसीआर मशीन संस्थान के पास है। दूसरी मशीन के लिए आला अफसरों से गुजारिश की गई है। यहां एक दिन में 40 से ज्यादा नमूनों की जांच होगी। लोहिया संस्थान में जांच होने से राजधानी में अधिक से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी।