फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोहिया संस्थान में भी होगी कोरोना की जांच, अभी केजीएमयू-एसजीपीजीआई में है सुविधा

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ।  डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी कोरोना की जांच की जाएगी । इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। राजधानी में कोरोना जांच शुरू करने वाला लोहिया संस्थान  तीसरा सरकारी संस्थान होगा। अभी केजीएमयू, एसजीपीजीआई में ही जांच की सुविधा है। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि हॉस्पिटल ब्लॉक में पैथोलॉजी विभाग के चार कमरे लिए जा रहे हैं। इसमें बाॅयोसेफ्टी के इंतजाम होंगे। एक पीसीआर मशीन संस्थान के पास है। दूसरी मशीन के लिए आला अफसरों से गुजारिश की गई है। यहां एक दिन में 40 से ज्यादा नमूनों की जांच होगी। लोहिया संस्थान में जांच होने से राजधानी में अधिक से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें