फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत, दोस्त घर पहुंचे तो हुई जानकारी

Fri, 13 Jan 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अमित नायक का शव उसके संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। उसके फोन न उठाने पर सहयोगी डॉक्टर उसके घर पहुंचे थे। जहां खिड़की से देखा तो उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
डॉ. अमित नायक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 14 में रहने वाले लोहिया अस्पताल के डॉक्टर अमित नायक का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और शव अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पास कई इंजेक्शन भी पड़े मिले हैं। ऐसे में मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस का कहना है कि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन


फोन न उठाने पर घर पहुंचे थे दोस्त
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, अमित नायक गोरखपुर के गगहा चवरियां गांव का रहने वाला था। ईएमओ डॉ. राहुल ने बताया कि अमित नायक एमबीबीएस एनेस्थीसिया पीजी प्रथम वर्ष (जेआर -1 ) का छात्र था। सीनियर डॉक्टर दीपक दीक्षित ने इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अमित को करीब 6:30 बजे फोन किया तो फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने अपने कंसल्टेंट इंचार्ज दीपक को इसकी जानकारी दी।

ईएमओ ने बताया कि अमित के जानने वालों से उसके बारे में पता किया गया कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद डॉ. शुभेंदु, डॉ. शोएब और डॉ. अनिल मौके पहुंचे। डॉक्टरों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अमित बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। उसके शव को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित के परिजन दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें