फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान : एमबीबीएस के 12 छात्र शोध परियोजनाओं पर करेंगे काम

विज्ञापन
लोहिया संस्थान : एमबीबीएस के 12 छात्र शोध परियोजनाओं पर करेंगे काम
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 12 एमबीबीएस विद्यार्थियों का चयन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप-2026 के लिए हुआ है। संस्थान के 2024 बैच के आठ और 2025 बैच के चार विद्यार्थी शोध परियोजनाओं पर काम करेंगे। निदेशक प्रो. सीएम सिंह के नेतृत्व में यह उपलब्धि संस्थान में स्नातक स्तर पर शोध को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चयनित विद्यार्थी ईएनटी, पैथोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फार्माकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, एनाटॉमी और बायोकेमिस्ट्री विभागों से हैं। रिसर्च सेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थी वरिष्ठ शोधकर्ताओं के साथ काम करेंगे और वैज्ञानिक शोध की पद्धति सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें