फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मालगाड़ियों में टेल लैंप लगाने के आदेश से लोको पायलट नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बगैर ट्रेन मैनेजर दौड़ने वाली मालगाड़ियों के अंतिम बोगी में टेल लैंप लगाने का काम अब लोको पायलट करेंगे। रेलवे बोर्ड की उपनिदेशक यातायात रेल श्वेता शर्मा ने उत्तर, पूर्वोत्तर सहित सभी जोनल मुख्यालयों को इस बाबत आदेश दिए हैं। इस आदेश से लोको पायलटों में आक्रोश बढ़ गया है। इस पर लोको पायलटों की एसोसिएशन ने कहा कि पहले हैंड ब्रेक लगवाने का काम आपरेटिंग विभाग से हटाकर लोको पायलटों को दे दिया गया। अब टेल लैंप लगाने से उन पर लोड डाला जा रहा है। बता दें कि मालगाड़ियों और ट्रेनों में सबसे अंतिम बोगी में रात में जलती टेल लैंप से पता चलता है कि उसकी कोई बोगी या वैगन पीछे नहीं छूटे हैं। सभी स्टेशनों से गुजरते हुए स्टेशन मास्टर टेललैंप देखकर ही आश्वस्त होता है। टेल लैंंप न दिखने की स्थिति में कंट्रोल रूम के माध्यम से लोको पायलट तक सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें