नशेड़ियों के खिलाफ मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन।
लखनऊ। पुराना बादशाहनगर और न्यू हैदराबाद क्षेत्र के पार्कों में डेरा जमाए नशेड़ियों और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पार्षद प्रमोद सिंह राजन, जीव ही शिव संस्थान के रितेश त्रिवेदी और कमल तिवारी के नेतृत्व में हुए पुरजोर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल सोनकर, इंदु और छोटू किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही, माहौल खराब करने वाले दोषियों के घरों के बिजली और पानी के कनेक्शन भी कटवा दिए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर रेलवे ट्रैक के पास बनी सभी अवैध झोपड़ियों को हटा दिया जाएगा और वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। 112 गाड़ी हर एक घंटे में गश्त करेगी। रितेश त्रिवेदी ने कहा कि अगर स्मैक के नशे में पड़े नशेड़ियों ने पार्क या सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं से अभद्रता की तो विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद