तीसरी बोर्ड मीटिंग में एलएमआरसी ने लखनऊ मेट्रो के लोगो सहित कई और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
इस दौरान वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए 1959.70 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव भी रखा गया।
इसमें 1640 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। इस व्यय में से 1613.96 करोड़ पूंजीगत व्यय और 26.90 करोड़ राजस्व व्यय होना अनुमानित है।
मीटिंग में मैट्रो मैन ई श्रीधरन को प्रधान सलाहकार नियुक्त किए जाने भी मुहर लगा दी गई। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की अध्यक्षता में ऑडिट कमेटी का गठन भी किया गया।
एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में हुई।