नगर निगम का हाईटेक कंट्रोल रूम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसको
लेकर शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों को कंट्रोल रूम के लिए तैयार
सॉफ्टवेयर के बारे में बताया गया।
इसके लिए मुख्यालय स्थित कमेटी हाल में
प्रजेंटेशन दिया गया।
अपर
नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया कि इस महीने के अंत तक शहरवासी कहीं
से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
उनको नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने
होंगे। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है।
कंट्रोल रूम कक्ष बन कर तैयार
है टेलीफोन और इंटरनेट कनेक्शन होना है। ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होने से
अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकेगी।