माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ की सामान्य बैठक बृहस्पितवार को लालबाग स्थित मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में होने वाली बैठक में शहर के विकास व नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, कर वसूली, अतिक्रमण हटाने और आगामी त्यौहारों की तैयारियां शामिल हैं। बैठक में पार्षदों और विभागाध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी, ताकि वार्ड स्तर की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा सके।