खुशखबरी: लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल तक के सभी स्कूलों की छुट्टी 18 जनवरी तक बढ़ा दी है।
समय: 5 PM
घटना: चिनहट थानाक्षेत्र में एक सुरक्षा इंस्पेक्टर के दामाद ने शारदा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
समय: 1 PM
ट्रैफिक अपडेट: बारावफात पर सुन्नी समुदाय की ओर से निकाले जाने वाले मदहेसहाबा के जुलूस के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। जुलूस सुबह नौ बजे से झंडेवाला पार्क से शुरू होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, यहियागंज तिराहा, नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज तिराहा और बाजारखाला के सामने से होते हुए लाल माधव तिराहे से ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर समाप्त होगा। डायवर्जन जुलूस की समाप्ति तब प्रभावी रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी ख्ाबर।
समय: 9 AM
आत्महत्या: आज दो आत्महत्या की खबरें मिल रही हैं। दोनों ही मामले फांसी लगाकर आत्महत्या करने के हैं। पहला मामला है अलीगंज से, दूसरा है गोमतीनगर से।
समय: सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक