फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर मंडल में देखा जाएगा आम बजट का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
बैठक लेते भाजपा महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
लखनऊ। आम बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा व्यापक अभियान चलाएगी। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यालय पर हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की। अध्यक्ष ने कहा कि बजट की खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रबुद्ध वर्ग और आम जनता के साथ संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रेसवार्ता, सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि एक फरवरी को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए मंडलों में सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस दौरान संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल, दीपक शुक्ला, योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, अमित त्रिपाठी, मयंक बाजपेई, अनुराग साहू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें