फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिवइन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली की युवती ने अलीगंज थाने में लिवइन पार्टनर शाहजहांपुर चौबुर्जी निवासी अंशुल पांडेय पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया है। युवक की मां और चाची पर भी गाली-गलौज व अपमानित करने का आरोप लगाया है। एसीपी अलीगंज अरीब खान ने बताया कि युवती विकासनगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। चार वर्ष पहले उसकी मुलाकात अंशुल से हुई। उसने प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने की बात कही। युवती के राजी होने के बाद दोनों अलीगंज में लिवइन में रहने लगे। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अंशुल ने शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले युवती ने शादी की बात कही तो अंशुल टालमटोल करने लगा। बाद में युवती को दूसरी जाति का होने की बात कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर अंशुल, उसकी मां व चाची ने गाली-गलौज करते हुए अपमानित किया। एसीपी ने बताया कि युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। अंशुल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें