श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के संभारपुरवा फीडर के लाइनमैन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोप है कि उसने भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दूसरे समुदाय की युवती का अपहरण कर लिया। रात भर बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी फोन पर मामला दर्ज कराकर भविष्य खराब न करने व युवती से शादी करने के लिए खुद को तैयार बताता कह रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यदि तहरीर आई तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।